Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोर्ट-कचहरीकोल्हान

एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण अधिवक्ताओं का जिला बार एसोसिएशन में हुआ सम्मान

चाईबासा: जिला बार एसोसिएशन, चाईबासा के सभा कक्ष में गुरुवार को ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम (AIBE) उत्तीर्ण करने वाले अधिवक्ताओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल अधिवक्ताओं को पुष्पगुच्छ एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव तथा विशिष्ट अतिथि सतीश चंद्र महतो और सुभाष चंद्र मिश्रा ने रेणु महतो, अभिषेक राय, नरेश चंद्र सुंडी, डीलक्स हांसदा, भूपेंद्र सिंकु, सुप्रिया पान, शिप्रा कुरली, धनेश्वर ईचागुटु, तपन कुमार सरकार और केदार बोईपाई को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अतिथियों ने कहा कि एआईबीई परीक्षा में सफलता अधिवक्ताओं की मेहनत, लगन और कानूनी ज्ञान का प्रमाण है। उन्होंने सभी नवप्रवेशी अधिवक्ताओं से न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपने पेशेवर दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

समारोह में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू, कोषाध्यक्ष दुर्योधन गोप, वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर कुमार महतो, राजा राम गुप्ता, आशीष सिन्हा, बसंत केसरी, सरफराज खान, अनिल सुंडी, अशोक सिंह देव, राजकुमार प्रजापति, रंजीत सोलंकी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह का समापन सफल अधिवक्ताओं के सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!