Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
राष्ट्रीय

Jhargram : झाड़ग्राम में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन, 134 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

तकनीकी शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने की पहल, 24 कंपनियों ने लिया भाग

  • रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और कौशल विकास पर दिया गया जोर
  • 24 कंपनियों की भागीदारी से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

झाड़ग्राम : पश्चिम बंगाल सरकार के तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से ईश्वर चंद्र विद्यासागर पॉलिटेक्निक, झाड़ग्राम में जिला स्तरीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के गायन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर एडीएम (स्किल्स) झाड़ग्राम संतीराम गोराई, जिला नोडल अधिकारी (कौशल विकास) सौमित्र मुदली, डीईई झाड़ग्राम की ईओआईसी पापिया मंडल, आईएफबी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एचआर अधिकारी सुमित मित्रा सहित विभिन्न तकनीकी संस्थानों के प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद दो सरकारी आईटीआई, दो सरकारी पॉलिटेक्निक तथा पश्चिम बंगाल सोसाइटी फॉर स्किल डेवलपमेंट (PBSSD) के कुल 13 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : मानपुर पहुंचने का रास्ता बना जानलेवा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने युवाओं के लिए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं और उद्योग जगत के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं। रोजगार मेले में 24 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जहां सरकारी पॉलिटेक्निक, आईटीआई और पीबीएसएसडी से जुड़े 134 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। चयनित अभ्यर्थियों को तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से प्रशंसा प्रमाणपत्र, स्मृति-चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!