Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले

गुवा, किरीबुरू और मेघाहातुबुरु में मौसम का बदला मिजाज, धान रोपाई को मिला बड़ा लाभ

  • बारिश बनी किसानों के लिए वरदान, धान रोपाई में आई तेजी
  • शहरी क्षेत्रों में बढ़ी मुश्किलें, तापमान में भी आई गिरावट
  • लगातार बारिश से मौसम सुहाना, लेकिन जनजीवन पर असर बरकरार

गुवा : गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से लेकर देर शाम तक आसमान बादलों से ढका रहता है, जबकि घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। कई दिनों से लोगों को धूप देखने का अवसर नहीं मिला है। लगातार नमी और ठंडक के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिल रही है तथा लोग आवश्यक कार्यों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे में बहरागोड़ा के मजदूर की मौत, गांव पहुंचा शव तो छाया मातम

घने कोहरे और बादलों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लगातार हो रही वर्षा किसानों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। पर्याप्त पानी मिलने से सारंडा क्षेत्र के खेतों में गोड़ा धान और रोपा धान की रोपाई युद्ध स्तर पर चल रही है। किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों में जुटे हुए हैं और समय पर हुई बारिश से अच्छी फसल की उम्मीद जता रहे हैं। कृषि कार्यों के लिए अनुकूल मौसम मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में रौनक बढ़ गई है और किसान मानसून की इस मेहरबानी को बेहतर उत्पादन का संकेत मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मूसलाधार बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल

समय पर बारिश से बेहतर पैदावार की बढ़ी उम्मीद

वहीं गुवा, किरीबुरू और मेघाहातुबुरु के शहरी इलाकों में लगातार बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। धूप नहीं निकलने के कारण कपड़े कई दिनों तक सूख नहीं पा रहे हैं, जिससे लोग पंखे, हीटर और अन्य विद्युत उपकरणों की मदद लेने को मजबूर हैं। घरों में सीलन बढ़ने लगी है और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लगातार वर्षा के कारण किरीबुरू का मौसम पूरी तरह बदल गया है। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रही तो जनजीवन पर इसका असर और गहरा हो सकता है, हालांकि किसान अच्छी फसल की उम्मीद को लेकर उत्साहित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!