Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

एफसीआई गोदाम पाताहातु का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, खाद्यान्न भंडारण और परिवहन व्यवस्था की जांच

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को एफसीआई गोदाम, पाताहातु का निरीक्षण कर खाद्यान्न भंडारण, रखरखाव और परिवहन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध गेहूं, चावल सहित अन्य खाद्यान्न के स्टॉक का जायजा लिया तथा सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने, निर्धारित मानकों के अनुरूप भंडारण और समयबद्ध आपूर्ति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खाद्यान्न के आवागमन, लोडिंग-अनलोडिंग प्रक्रिया और परिवहन तंत्र की भी समीक्षा की। साथ ही गोदाम परिसर में स्थापित धर्मकांटा (वेट ब्रिज) का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली, माप-तौल की शुद्धता और नियमित संचालन की जांच की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लिए खाद्यान्न का भंडारण एवं परिवहन पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। उन्होंने गोदाम परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों के नियमित संधारण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!