Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Ranchi : जेलकेएमो के रांची जिला अध्यक्ष गुना भगत ने जयराम महतो से की मुलाकात

संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

रांची : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेलकेएमो) के नव-नियुक्त रांची जिला अध्यक्ष गुना भगत ने केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो से उनके रांची स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गुना भगत ने उन्हें पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान रांची जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित और छात्र-हित से जुड़े मुद्दों पर आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल गुवा अयस्क खान ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटी मच्छरदानियां

नई जिम्मेदारी को लेकर गुना भगत ने जताई प्रतिबद्धता

मुलाकात के दौरान विधायक जयराम कुमार महतो ने गुना भगत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को रांची जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं गुना भगत ने पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लेते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि गुना भगत मांडर विधानसभा क्षेत्र से संगठन के पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं। उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें राजधानी रांची के जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!