Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : सेल गुवा अयस्क खान ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटी मच्छरदानियां

सीएसआर पहल के तहत डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान

गुवा : सेल गुवा अयस्क खान द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए मच्छरदानी वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जरूरतमंद महिलाओं को मच्छरदानियां उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि वे बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। सेल गुवा अयस्क खान के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) सी. बी. कुमार के नेतृत्व में टीम गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं के बीच मच्छरदानियों का वितरण कर रही है। इस दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और सेल की इस पहल की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : 8महीने से पेंशन बंद, बुजुर्ग और दिव्यांगों का छलका दर्द: “महिला सम्मान योजना मिल रही, लेकिन हमारा सहारा कब?

18 गांवों को किया जाएगा कवर, आठ गांवों में पूरा हुआ वितरण कार्य

सीजीएम सी. बी. कुमार ने बताया कि अभियान के तहत कुल 18 गांवों के जरूरतमंद परिवारों तक मच्छरदानियां पहुंचाई जा रही हैं। अब तक गुवा साईं, हिरजी हीटिंग, नुईया, ठाकुरा, गंगदा दइया, घाटकुरी और लम्बरे समेत आठ गांवों में वितरण कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष गांवों में भी अगले दो से तीन दिनों के भीतर मच्छरदानियों का वितरण कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में सीएसआर प्रबंधक अनिल कुमार, सारंडा पीढ़ा मानकी सुरेश चम्पिया, बबलू चम्पिया सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!