Potka : भागाबेड़ा मध्य विद्यालय में ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

पोटका: हरिणा पंचायत स्थित भागाबेड़ा मध्य विद्यालय में बुधवार को ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, ग्राम प्रधान मधु गोंड, मनोज सरदार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला परिषद सदस्य सविता सरदार ने विद्यार्थियों से पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए प्रत्येक बच्चे को अपने घर या आंगन में अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें: 25 जुलाई को चाईबासा में झारखंड आंदोलनकारियों की श्रद्धांजलि सभा, कई वरिष्ठ आंदोलनकारी होंगे शामिल




