Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
धर्म

सुख-समृद्धि की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा से की मां विपत्तारिणी की पूजा

गुवा संवाददाता:गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, पति की दीर्घायु तथा समस्त संकटों से रक्षा की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा संपन्न की।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता को प्रसाद अर्पित किया और मंदिर में लाल धागा बांधकर परिवार की विपत्तियों को दूर करने की प्रार्थना की। महिलाओं ने मां विपत्तारिणी से अपने परिवार पर किसी भी प्रकार की आपदा या संकट न आने की मंगलकामना की।

पूजन के उपरांत मंदिर के पुजारी ने मां विपत्तारिणी की कथा का वाचन किया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सुना। पूजा के समापन पर सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर अखंड सौभाग्य की कामना की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार मां विपत्तारिणी की आराधना करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस अवसर पर गुवा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिससे पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!