Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

घर में काम को लेकर नाराज 17 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान*

 

चाईबासा: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेरमा गांव में 17 वर्षीय विवाहिता सीता हेंब्रम ने सोमवार दोपहर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति मनकिशोर बरजो ने सदर अस्पताल चाईबासा में बताया कि उनकी और सीता हेंब्रम की प्रेम विवाह करीब 10 महीने पहले हुई थी। उनके अनुसार सोमवार सुबह उनकी मां और पिता ने सीता से घर के काम करने को लेकर कुछ कहा था। उनका अनुमान है कि इसी बात से वह मन ही मन नाराज हो गई होगी। हालांकि दिन के समय घर का माहौल सामान्य था।

 

मनकिशोर बरजो ने बताया कि दोपहर में उनके पिता मवेशी चराने चले गए, उनकी मां खेत में काम करने चली गईं और वह स्वयं ट्रैक्टर चलाने के लिए खेत गए थे। दोपहर करीब तीन बजे घर में सीता अकेली थी। शाम करीब 5:30 बजे जब वह घर लौटे तो देखा कि घर के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर सीता हेंब्रम घर की छत में लगे अल्बेस्टर पाइप से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी।

इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और सीता को नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे राजनगर थाना क्षेत्र के चंदनखीरी स्थित एक चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे देर रात सदर अस्पताल, चाईबासा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि यह मामला पुलिस से संबंधित है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!