Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

मझगांव थाना में प्रशासनिक फेरबदल, धीरज कुमार यादव लाइन हाजिर, परमेश्वर उरांव बने नए थाना प्रभारी

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह परमेश्वर उरांव को मझगांव थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में आदिवासी हो महासभा एवं अंजुमन इस्लामिया के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मझगांव क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक तनाव तथा स्थानीय लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विस्तार से रखा था। प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष कार्रवाई, आम लोगों का पुलिस पर विश्वास बहाल करने और पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की थी।

इन शिकायतों और मांगों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने मझगांव थाना प्रभारी में बदलाव का आदेश जारी किया। आदेश के तहत धीरज कुमार यादव को लाइन हाजिर किया गया और परमेश्वर उरांव को नए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। संगठनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मझगांव थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, आम लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

मझगांव थाना में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को जिले की महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच इस फैसले को लेकर पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!