Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Seraikela : किसान दिवस पर बग्राईसाई में 50 किसानों को मिला ₹47 लाख का कृषि ऋण

बैंक ऑफ इंडिया और सहयोगी महिला समिति के संयुक्त कार्यक्रम में किसानों को मिला आर्थिक संबल

  • संस्थागत ऋण से किसानों की आय बढ़ाने पर दिया गया जोर

सरायकेला : सरायकेला जिले के बग्राईसाई में किसान दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया एवं सहयोगी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को संस्थागत वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि तथा आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं अन्य कृषि ऋण योजनाओं के अंतर्गत 50 किसानों के बीच कुल 47 लाख रुपये का कृषि ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा कृषि क्षेत्र में वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। किसानों ने इस पहल को कृषि विकास और आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : बहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु की सीएसआर सूची में शामिल कराने की कवायद तेज

बैंक अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ उठाने की दी सलाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक अजीत कांत ने कहा कि कृषि क्षेत्र को संस्थागत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना बैंक की प्राथमिक प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने किसानों से बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं का लाभ उठाने और ऋण राशि का उपयोग उत्पादक कार्यों में करने की अपील की। साथ ही समय पर ऋण अदायगी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) बरुण कुमार चौधरी ने किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, बेहतर उत्पादन प्राप्त करने और अपनी आय बढ़ाने के लिए संस्थागत ऋण का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में गहराई स्वच्छता संकट की समस्या, थाना प्रभारी ने नागरिकों से मांगा सहयोग

किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान पात्र किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा बैंकिंग सेवाओं और कृषि वित्त से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वित्तीय साक्षरता के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अमन बर्नवाल एवं सब्यसाची पात्रा के अलावा सहयोगी महिला समिति की ओर से चामी मुर्मू, जवाहर महतो और जयपाल मुर्मू मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल किसानों ने कहा कि कृषि ऋण मिलने से उन्हें खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में सहायता मिलेगी। आयोजन के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!