Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना का ऐलान

विधायक सरयू राय की मौजूदगी में हुई बैठक में लंबित योजनाओं

  • सफाई व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर निगम व प्रशासन को घेरा

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की कार्यशैली और विकास योजनाओं में कथित देरी के खिलाफ जनता दल (यूनाइटेड) ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy की उपस्थिति में जदयू कार्यकर्ताओं एवं मानगो जनसुविधा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विकास कार्यों में हो रही देरी, साफ-सफाई व्यवस्था की बदहाली और जनहित के मुद्दों पर नगर निगम की कथित उदासीनता के विरोध में 27 जुलाई को मानगो नगर निगम कार्यालय के समीप धरना दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा। बैठक में निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जनसमस्याओं के समाधान में तेजी लाने की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नीट-यूजी 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल की शानदार सफलता, अफराह इमाम बनीं कोल्हान टॉपर

38 विकास योजनाओं के लंबित रहने पर जताई नाराजगी

बैठक में मानगो नगर निगम क्षेत्र में लंबित विकास योजनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग 12.13 करोड़ रुपये की लागत वाली 38 विकास योजनाओं का क्रियान्वयन अब तक शुरू नहीं हो सका है। इनमें 3.53 करोड़ रुपये की लागत वाली 32 योजनाओं का शिलान्यास 29 दिसंबर 2025 को किया गया था, जबकि 6.73 करोड़ रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं का शिलान्यास 14 अप्रैल 2026 को हुआ था। इसके बावजूद अधिकांश योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। बैठक में कहा गया कि योजनाओं के लंबित रहने से लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है और क्षेत्र के विकास की गति प्रभावित हो रही है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभी स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए।

इसे भी पढ़ें : Gua : घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत, पेश की मानवता की मिसाल

बाढ़ से बचाव के लिए प्रस्तावित नालों का निर्माण शुरू नहीं होने पर चिंता

मानगो के देशबंधु लाइन, नित्यानंद कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में हर वर्ष होने वाली जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर भी बैठक में गहरी चिंता व्यक्त की गई। बताया गया कि क्षेत्र को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए 2.44 करोड़ रुपये की लागत से चार बड़े नालों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए 20 अप्रैल 2026 को निविदा भी प्रकाशित की गई थी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने और संवेदकों की नियुक्ति के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। बैठक में कहा गया कि यदि समय पर नालों का निर्माण हो जाता तो बरसात के दौरान हजारों लोगों को जलजमाव और बाढ़ की समस्या से राहत मिलती। विधायक सरयू राय ने कहा कि जनसुविधा समिति और जदयू कार्यकर्ता संयुक्त रूप से नालों की सफाई और उनकी वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर प्रखंड में मनरेगा योजनाओं की जनसुनवाई एवं सोशल ऑडिट संपन्न

वार्ड स्तर पर बनेगी निगरानी समिति, जनसमस्याओं पर रखी जाएगी नजर

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में दो-दो लोगों की समितियां गठित की जाएंगी। ये समितियां वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की निगरानी करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सीधे चिन्हित कर उनके समाधान के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी पहल की जाएगी। सरयू राय ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही विकास योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : रवि शंकर तिवारी बने सैल्यूट तिरंगा संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

पुलिस की निष्क्रियता पर भी भड़के कार्यकर्ता, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बैठक में मानगो क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक सरयू राय के एक बयान को कथित रूप से गलत तरीके से प्रस्तुत कर उनका पुतला दहन किया गया और उनके चित्र के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस मामले में जदयू महानगर अध्यक्ष द्वारा उलीडीह थाना में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, मानगो जनसुविधा समिति के संयोजक पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!