Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए सरयू राय ने किया हस्तक्षेप

कम भुगतान की शिकायत पर नगर आयुक्त से की बात, जांच कर कार्रवाई का मिला आश्वासन

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) के अंतर्गत कदमा क्षेत्र के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को अपनी समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर मिले। कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि संवेदक (ठेकेदार) द्वारा उन्हें निर्धारित मानदेय से कम भुगतान किया जा रहा है, जबकि उनसे नियमित रूप से पूरा कार्य लिया जाता है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से इस समस्या के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की शिकायत सुनने के बाद विधायक ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल समाधान की दिशा में पहल की।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : रवि शंकर तिवारी बने सैल्यूट तिरंगा संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

नगर आयुक्त ने दिया पूर्ण भुगतान सुनिश्चित कराने का भरोसा

सफाई कर्मचारियों की समस्या पर विधायक सरयू राय ने तत्काल जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त से दूरभाष पर बातचीत की और मामले की जांच कराकर सभी कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय का पूरा भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि किसी भी सफाई कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा निर्धारित मानदेय का पूर्ण भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी संवेदक द्वारा तय राशि से कम भुगतान किया जा रहा है, तो यह नियमों के विरुद्ध है और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने राहत जताई और समस्या के त्वरित समाधान के लिए विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा, जदयू युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!