
- युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और यातायात जागरूकता पर दिया गया जोर
पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह की ओर से सोमवार को टाटा-हाता चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रंभा कॉलेज तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने प्लेकार्ड के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए। साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को फूल भेंट कर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से भी लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में 6 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
प्लेकार्ड और नारों से दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश
अभियान के दौरान संस्थान के संगीत शिक्षक रोनित कुमार रॉय ने सड़क सुरक्षा पर आधारित जागरूकता गीत प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने सराहा। संस्थान के अध्यक्ष राम बचन ने कहा कि युवाओं में सुरक्षित यातायात संस्कृति का विकास समय की आवश्यकता है और इसके लिए जागरूकता अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. भूपेश चंद ने कहा कि संस्थान युवाओं में सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। अभियान को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।




