Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू, मेघाहातुबुरू में चलेगा जनजागरूकता अभियान

9 अगस्त के आयोजन को सफल बनाने के लिए कम्युनिटी हॉल में हुई महत्वपूर्ण बैठक

  • 17 जुलाई को होगी अगली समीक्षा बैठक, समितियों की जिम्मेदारियां होंगी तय

गुवा : आगामी 9 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम मेघाहातुबुरू स्थित कम्युनिटी हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इलियास चाम्पिया ने की। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने और सारंडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासी समाज को उनके मौलिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, रोजगार गारंटी तथा पलायन जैसी प्रमुख समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बैनर, फ्लेक्स और अन्य प्रचार सामग्री तैयार कर गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और अधिकारों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

इसे भी पढ़ें : Gua : तीन दिवसीय सिंहभूम दौरे पर रहेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

अधिकारों और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समुदाय के अधिकारों, परंपराओं और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने का मंच भी है। इसलिए इस वर्ष कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, संगठित और जनभागीदारी वाला बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में बीर सिंह मुंडा, एस. होरो, एलिजाबेथ पुर्त्ती, बुधवा कोनगाड़ी, जुरेन्द्र अंगारिया, सरगिया अंगारिया, लखन चांपिया, सुरेश मुर्मू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तैयारियों की समीक्षा तथा आगामी रणनीति तय करने के लिए अगली बैठक 17 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे मेघाहातुबुरू के कम्युनिटी हॉल में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के साथ विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!