Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Chaibasa : टाटा कॉलेज में एनएसयूआई का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, छात्रहित के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प

छात्र-छात्राओं से संवाद कर समस्याएं सुनीं, समाधान के लिए आंदोलन तेज करने की घोषणा

चाईबासा : चाईबासा के टाटा कॉलेज परिसर में शनिवार को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और शैक्षणिक चुनौतियों को सुना। छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था, शैक्षणिक सुविधाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और अन्य छात्रहित से जुड़े मुद्दों को संगठन के समक्ष रखा। एनएसयूआई नेताओं ने भरोसा दिलाया कि छात्रों की हर समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और उसके समाधान के लिए संबंधित मंचों पर प्रभावी ढंग से आवाज उठाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दलीय भावना एवं समय की प्रतिबद्धता ही सफलता का मूलमंत्र : ब्रिज किशोर सिंह

शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों पर एनएसयूआई ने जताई चिंता

अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बढ़ते शैक्षणिक दबाव और छात्रों के मानसिक तनाव को चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का सीधा प्रभाव विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है। अनीष गोप ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनकी आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक छात्र की समस्या को सुनना, उसे दर्ज करना और उसके समाधान तक निरंतर संघर्ष करना है।

इसे भी पढ़ें : Galudih : अंडरग्राउंड शाखा कैनाल की सफाई से बहाल हुई सिंचाई व्यवस्था, किसानों में खुशी

छात्रहित की आवाज को जनआंदोलन बनाने की पहल

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों पर निर्भर करता है और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण नहीं मिलेगा तो इसका असर देश के विकास पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनएसयूआई छात्रहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अभियान का समर्थन किया और अपनी समस्याएं संगठन के समक्ष रखीं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर तियू, सतीश बोदरा, सचिन बिरुवा, महासचिव आयुष हेस्सा, महेन्द्र सिंह देवगम, रत्ना तामसोय सहित अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!