Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाजशासन प्रशासन

Chaibasa : झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने की अनुकंपा नियुक्ति मामलों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

चाईबासा : झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा किया। जिला आगमन पर उपायुक्त मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने समिति के सभापति रामचंद्र सिंह तथा समिति के सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद चाईबासा स्थित परिसदन के सभागार में समिति के सभापति रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला सामान्य शाखा प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न विभागों में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। समिति ने अधिकारियों से लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी पात्र एवं अहर्ताधारी आश्रितों के आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

सदाचार समिति ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। पात्र लाभुकों को समय पर नियुक्ति का लाभ मिले, इसके लिए सभी संबंधित विभाग लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े सभी मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि पात्र आश्रितों को नियमानुसार शीघ्र लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : अवैध लौह अयस्क खनन में सरकार, प्रशासन विभाग और माफियाओं की मिलीभगत, कार्रवाई नहीं होने पर होगा आंदोलन: बड़कुंवर गागराई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!