Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाजस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

Chaibasa : जिला परिषद कार्यालय और दुकानों का होगा कायाकल्प, मास्टर प्लान के तहत होगा पुनर्विकास

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार और जिला पंचायती राज पदाधिकारी सविता टोपनो की मौजूदगी में चाईबासा स्थित जिला परिषद कार्यालय परिसर एवं परिसर में संचालित दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा संबंधित कर्मी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जिला परिषद कार्यालय भवन, परिसर की आधारभूत संरचना, दुकानों की वर्तमान स्थिति, आवागमन की व्यवस्था, उपयोगिता और रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अभियंताओं से भवनों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, मरम्मत की आवश्यकता तथा भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला परिषद कार्यालय और परिसर में स्थित दुकानों को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जनोपयोगी बनाने के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत कार्यालय भवन, दुकानों और अन्य आधारभूत संरचनाओं का चरणबद्ध तरीके से पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण किया जाएगा, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके और आम नागरिकों तथा दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित मास्टर प्लान में भवनों की संरचनात्मक मजबूती, समुचित पार्किंग व्यवस्था, बेहतर जल निकासी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, हरित क्षेत्र के विकास तथा अन्य नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही दुकानों का नियोजित एवं व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करते हुए परिसर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला परिषद कार्यालय परिसर के समग्र विकास, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन का लक्ष्य जिला परिषद परिसर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से युक्त परिसर के रूप में विकसित करना है, ताकि आम जनता और संबंधित हितधारकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इसे भी पढ़ें : Chaibass : भाई पर जानलेवा हमला करने के दोषी को सात साल की सजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!