Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानखेल

Chaibasa : रीता सिन्हा स्मृति फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब टीवीएस 11 के नाम, विजेता टीम को मिले 61 हजार रुपये

चाईबासा : शहर के टाउन क्लब मैदान में आयोजित प्रथम स्वर्गीय रीता सिन्हा स्मृति फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। टूर्नामेंट में कुल 30 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 61 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 41 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

सेमीफाइनल मुकाबले

पहले सेमीफाइनल में टीवीएस 11 ने तुंगरी टाइगर्स को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तुंगरी टाइगर्स की टीम निर्धारित छह ओवर में 27 रन ही बना सकी। जवाब में टीवीएस 11 ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरे सेमीफाइनल में ब्लू थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइफून की टीम ब्लू थंडर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और ब्लू थंडर ने 60 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में टीवीएस 11 ने मारी बाजी

फाइनल मुकाबला ब्लू थंडर और टीवीएस 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ब्लू थंडर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीवीएस 11 की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 65 रन पर सिमट गई। ब्लू थंडर की ओर से कैलाश ने सर्वाधिक रन बनाए, जबकि राकेश ने भी उपयोगी योगदान दिया।

66 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीवीएस 11 की शुरुआत शानदार रही। अंजन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई आकर्षक छक्के लगाए और टीम की जीत की नींव रखी। तिवारी ने उनका अच्छा साथ दिया। ब्लू थंडर के विशाल ने कुछ महत्वपूर्ण विकेट लेकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन टीवीएस 11 ने लक्ष्य हासिल करते हुए प्रथम स्वर्गीय रीता सिन्हा स्मृति फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

टुर्नामेंट के ये रहे  विजेता

विजेता टीम : टीवीएस 11, उपविजेता टीम : ब्लू थंडर, मैन ऑफ द मैच : लल्ला, मैन ऑफ द सीरीज : अभिषेक, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : अमरेन्द्र सामंता, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : विशाल, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक : मोनू

समारोह में यह रहे मौजूद

समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टूटी, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयनम, राजीव कुमार विश्वकर्मा तथा गोपालन ने विजेता, उपविजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : ‘प्रोजेक्ट जागृति’ से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई मजबूती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!