Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानराजनीति

Jamshedpur : भाजपा की बंदी सिर्फ नीरज सिंह को बचाने की साजिश : अजय मंडल

जमशेदपुर : हिमांशु हत्याकांड के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए बंदी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस जिला महासचिव अजय मंडल ने इसे पूरी तरह विफल बताया। श्री मंडल ने कहा, “सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है। घटना के तुरंत बाद जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी को हटाया गया बिस्टुपुर थाना प्रभारी समेत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सरकार ने पीड़ित परिवार की सभी मांगें भी मान ली है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, हत्या के बाद दो दिन तक हिमांशु का परिवार न्याय के लिए सड़क पर बैठा रहा। उस समय भाजपा का कोई नेता उनके साथ नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि बंदी का असली मकसद बार मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को बचाना है। सरकार पर दबाव बनाकर आम जनता की आंखों में धूल झोंकी जा रही है।

अजय मंडल ने आगे कहा, इस हत्या की जड़ नीरज सिंह का बार है। रात में लड़कियों का अश्लील डांस कराने की अनुमति किसने दी है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। जनता अब भाजपा का दोहरा चरित्र समझ चुकी है। सरकार और पुलिस पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। भाजपा के पास कोई जनमुद्दा नहीं है, इसलिए सिर्फ अपनी छवि चमकाने के लिए बंदी बुलाई गई है, जो पूरी तरह फ्लॉप रही।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : भाजपा व सहयोगी दलों की जमशेदपुर बंदी महज राजनैतिक लाभ के लिए  : पलटन मुर्मू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!