Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : बहरागोड़ा में सड़क हादसे के बाद युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर वृद्ध माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

अज्ञात ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मानस पान ने बारीपदा अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव निवासी 35 वर्षीय मानस पान की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार मानस पान धालभूमगढ़ से कंपनी का काम समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहरागोड़ा क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसी रात बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना के बाद मृतक के गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : हिंदुस्तान ओलम्पियाड में शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

पीड़ित परिवार को सहायता का आश्वासन, गांव में पसरा मातम

मानस पान अपने वृद्ध माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और परिवार की जिम्मेदारियां उन्हीं के कंधों पर थीं। बेटे की असमय मौत से पिता गुनाधर पातर और माता बसंती पातर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य फूलमानी मुर्मू और मुखिया राम मुर्मू मृतक के घर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को सरकारी दुर्घटना बीमा सहित अन्य सहायता योजनाओं का लाभ जल्द दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!