Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइमलोकल न्यूज़

Potka : मिठाई झरना वन क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप, कांग्रेस नेता ने मुख्य सचिव से की कार्रवाई की मांग

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के मिठाई झरना एवं आसपास के वन क्षेत्र में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर कीमती पत्थरों और लौह अयस्क के अवैध खनन तथा परिवहन का मामला सामने आया है। इस संबंध में कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने राज्य के मुख्य सचिव, खान निदेशक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

जयराम हांसदा ने अपने पत्र में बताया कि इससे पूर्व भी उन्होंने वन पदाधिकारी, जमशेदपुर तथा जिला खनन पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर अवैध खनन पर रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि संबंधित विभागों की उदासीनता के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य लगातार जारी है।

उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन से पर्यावरण, वन्यजीवों और प्राकृतिक जल स्रोतों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। उनका आरोप है कि वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की बातें केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषी खनन माफियाओं और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!