Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Baharagoda : नशा मुक्ति अभियान में स्कूली बच्चों की पहल, गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश

कुमारडूबी दरखुली उच्च विद्यालय की रैली ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कुमारडूबी दरखुली उच्च विद्यालय द्वारा नशा मुक्ति को लेकर एक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से पोषक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लिए विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” और “नशा मुक्त समाज हमारा लक्ष्य” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। रैली के दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक था। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यालय परिवार का मानना है कि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सरकारी कार्यक्रमों के बाद परिसर में फैली गंदगी पर छात्रों का आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

जागरूकता अभियान के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने ग्रामीणों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए इससे बचाव के लिए सामूहिक प्रयास और जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। रैली के समापन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक खेलाराम माझी के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रीतम सोले, देवगोपाल साव, समीर कुमार साव और सुभाष चन्द्र महतो सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र में नशा मुक्ति के प्रति एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!