Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Musabani : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

खुले में पड़े ट्राई साइकिल देख भड़के उपायुक्त, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

  • जिले में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है
  • प्रशासनिक निरीक्षण से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद

मुसाबनी : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड परिसर में खुले आसमान के नीचे बिना असेंबल किए रखे गए लाखों रुपये मूल्य के ट्राई साइकिलों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए इन सामग्रियों को शीघ्र व्यवस्थित करने और जरूरतमंद लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

इसे भी पढ़ें : Gua : सीएसआर पहल से 50 बीपीएल बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

आंगनबाड़ी कार्यालय में भी पहुंचे उपायुक्त, कार्यों में सुस्ती पर लगाई फटकार

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राजीव रंजन आंगनबाड़ी सेविका कार्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यों की समीक्षा की। विभागीय कर्मचारियों के जवाबों से असंतुष्ट होकर उन्होंने कार्यशैली में सुधार लाने की कड़ी हिदायत दी तथा फील्ड में जाकर सक्रिय रूप से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि पिछले आठ महीनों से मुसाबनी प्रखंड कार्यालय अतिरिक्त प्रभार में संचालित होने के कारण कई कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पाए। हालांकि, बीडीओ अदिति गुप्ता के अवकाश से लौटने के बाद विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, घाटशिला एसडीओ अमिताभ भक्त, बड़ा बाबू मंगल हासदा, अमित यादव, अरविंद हेंब्रम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!