Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Jamshedpur : विधायक के सख्त रुख के बाद हरकत में आया विभाग, खासमहल-गोविंदपुर सड़क का काम 2 दिनों में होगा शुरू, अधिकारियों ने स्थल का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : खासमहल से गोविंदपुर तक अधूरी पड़ी सड़क और उसकी जर्जर स्थिति को लेकर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के सख्त रुख के बाद पथ निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। बुधवार को विभाग के अधीक्षण अभियंता कुमार वीरेन्द्र बहादुर ने सड़क का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को दो दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
दरअसल, विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की चेतावनी दी थी। विधायक ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया था।
विधायक ने कहा कि अधूरी सड़क और खराब हालत के कारण आम लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभाग को कड़ा निर्देश दिए जाने के बाद अधीक्षण अभियंता ने सड़क का निरीक्षण किया है और अगले 2 से 3 दिनों में निर्माण कार्य पूरी तरह शुरू हो जाएगा। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : SIR को लेकर झामुमो ने पूर्वी सिंहभूम में बूथ लेवल एजेंटों को दिया विशेष प्रशिक्षण, वरीय नेता रहे मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!