कोल्हान

*गांधी मैदान में सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा नेताओं ने कहा- सेवा और समर्पण के साथ जनता के बीच पहुंचे कार्यकर्ता* 

चाईबासा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को चाईबासा के गांधी मैदान में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रमुख रहा है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के कार्यों और जनसेवा के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के सभी वर्गों के बीच काम करने की अपील की।

मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं के अवसर और महिलाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय गौरव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार जताया।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सेवा ज्योति यात्रा निकाली। यात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए जेल रोड स्थित मंगलाहाट पहुंची और वापस गांधी मैदान लौटी। रास्ते में विभिन्न शहीद स्थलों पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता जेबी तुबिद, जवाहरलाल बांद्रा, चक्रधरपुर प्रभारी शैलेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, प्रदेश सदस्य सतीश पुरी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडे, डॉ. विजय गागराई और रमेश खिरवाल मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सनी पासवान, प्रताप कटियार महतो, राजेश पोद्दार, रूपा सिंह दास, पवन शर्मा और बिरजू रजक का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन जिला महामंत्री भूषण पात पिंगुआ ने किया। महामंत्री चंदन झा समेत जिला कमेटी के सभी प्रभारी और मंडल अध्यक्ष व प्रभारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!