कोल्हान

*सेवा संकल्प अभियान को लेकर बड़कुंवर गागराई ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा, 7 अक्टूबर के कार्यक्रम में जुटने की अपील* 

चाईबासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी बड़कुंवर गागराई ने नोवामुंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप से आगामी 7 अक्टूबर को चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

इस दौरान बड़कुंवर गागराई ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा सेवा, समर्पण और जनहित से जुड़ी रही है। इसी भावना के साथ कार्यकर्ताओं को भी समाज के लोगों के बीच जाकर अभियान की जानकारी देने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आम जनमानस से भी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बड़कुंवर गागराई ने कहा कि सेवा का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।

इस अवसर पर अजित कुमार सिंह, शंभू हाजरा, भाजपा नेता रायभूमीज, संजीव राय, संजय बारिक, चतुर्भुज बेहरा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में 7 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर आपसी समन्वय, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और आम लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!