जगन्नाथपुर CHC में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रह
बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकों की सलाह पर निःशुल्क दवाएं भी मिलीं; मधु कोड़ा और गीता कोड़ा समेत कई लोग रहे मौजूद

जगन्नाथपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सीएचसी जगन्नाथपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्राप्त कीं। शिविर के दौरान रक्तदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में सीएचसी जगन्नाथपुर के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ मंडल अध्यक्ष बामिया लागुरी, धीरज सिंह, घनश्याम कोड़ा, रानी तिरिया, सुशीला नायक, संतोष पान, दिपेंद्र प्रसाद, रविराज दास, जीतू गुप्ता, बसंत गोप, अमित महापात्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




