Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासापश्चिमी सिंहभूमराजनीतिलोकल न्यूज़स्वास्थ्य एवं चिकित्सास्वास्थ्य जागरूकता

सेवा संकल्प अभियान के तहत नोवामुंडी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

नोवामुंडी पीएचसी में चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह, जांच के बाद जरूरतमंदों को बांटी गईं आवश्यक दवाएं

नोवामुंडी: भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नोवामुंडी पीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्राप्त कीं। शिविर के दौरान ग्रामीणों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आगे भी गांव, बूथ और पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिलती है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने शिविर में ग्रामीणों की भागीदारी को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है। शिविर में चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रिंस पिंगुवा सहित मेडिकल टीम के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने योगदान दिया। ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया। मौके पर विनीत कुमार गोप, लालमोहन दास, चेतनद गोप, संजय घोष, राणा बॉस, पवित्रो पान, प्रफुल्ल दास, चंद्र मोहन नायक, रानी तिरिया, विजेता गोप, रेशमा कुमारी, सारथी दास, सुष्मिता घोष, बसंती बेहरा, बेबी मित्रा, रुक्मिणी देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!