Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
जादूगोड़ा

यूसिल अस्पताल के डेंटल सर्जन डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य समेत तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

30 वर्षों की सेवा को किया गया याद, मरीजों के लिए नए बेड और दवा वितरण व्यवस्था में योगदान की सराहना

नरवा पहाड़: यूसिल अस्पताल में करीब 30 वर्षों तक सेवा देने वाले कंपनी अस्पताल के डेंटल सर्जन डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य समेत अस्पतालकर्मी बीसी मंडल और सुदर्शन मुखी सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर यूसिल अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसडीएन शर्मा ने “चल उड़ जा रे पंक्षी, अब ये देश हुआ बेगाना, तूने तिनका-तिनका चुनकर एक नगरी बसाई” गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक और खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर डॉ. एसडीएन शर्मा ने डेंटल सर्जन डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य के करीब 30 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी अस्पताल में मरीजों के लिए नए बेड की व्यवस्था तथा दवा वितरण में नई तकनीक के इस्तेमाल में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. भट्टाचार्य के कार्यकाल में प्रशासनिक स्तर पर भी कई बदलाव देखने को मिले। डॉ. शर्मा ने कहा कि मरीजों के लिए वातानुकूलित कमरे और नई एक्स-रे मशीन की व्यवस्था से जुड़े उनके लंबित सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने वर्ष 1997 में यूसिल में योगदान दिया था और इसके बाद लंबे समय तक कंपनी अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!