Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
गुवापश्चिमी सिंहभूम

गुवा के रामनगर में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, गोविंद पाठक बने अध्यक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को बनाया गया संरक्षक, पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी शुरू

गुवा: गुवा के रामनगर स्थित हरिओम स्पोर्टिंग क्लब में मंगलवार को श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी रामनगर का गठन किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा पूजा को सफल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं। कमेटी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को संरक्षक बनाया गया, जबकि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मोहन महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी में हेमराज सोनार, प्रीतम गोच्छाईत, नरेश दास, इंद्रजीत शर्मा, सचिन, राजकुमार झा, बबून, राहुल गोच्छाईत और राजन सिंह को शामिल किया गया। सह सचिव के रूप में राहुल मल्लिक, निर्मलजीत सिंह, विद्याकांत झा, इंद्रकांत झा एवं राकेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में मिलन सिंह, सोनू साहू, विनय प्रसाद, विपिन ठक्कर, राजू ठाकुर, विवेक महतो, करण सिंह, ज्वाला साहनी, सावन सांडिल एवं सुमित दास शामिल हैं। वहीं राजेंद्र पृष्टी, प्रकाश राउत, सुखराम सांडिल, राजेश ठठेरा, बिशु करुवा एवं भुकरुल दास को सदस्य बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोमनाथ परीदा एवं चिकू सिंह को दी गई, जबकि पूजा-अर्चना का दायित्व पंडित मलय पानीग्राही को सौंपा गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। कमेटी के गठन के साथ ही रामनगर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!