Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
जादूगोड़ाझारखंड

जादूगोड़ा में यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ ने नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग से की मुलाकात, उत्पादन बढ़ाने और विस्थापितों के मुद्दों पर दिए सुझाव

प्रतिनिधिमंडल ने यूरेनियम उत्पादन क्षमता, विस्थापित-प्रभावितों की समस्याओं, कर्मचारियों के विकास और कल्याणकारी मुद्दों को प्रबंधन के समक्ष रखा।

जादूगोड़ा: यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने, विस्थापित एवं प्रभावित लोगों के मुद्दों तथा कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा करते हुए कई सुझाव दिए।

गिरती यूरेनियम उत्पादन क्षमता पर जताई चिंता

मुलाकात के दौरान संघ के महासचिव डी. हांसदा और अध्यक्ष मनोरंजन महाली ने कंपनी की यूरेनियम उत्पादन क्षमता में गिरावट को लेकर चिंता जताई। उन्होंने तकनीकी निदेशक को कंपनी के विकास और उत्पादन क्षमता बढ़ाने से जुड़े सुझाव दिए।

प्रतिनिधिमंडल ने यूसिल के विस्थापितों और प्रभावितों से जुड़े लंबित मुद्दों के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं से भी तकनीकी निदेशक को अवगत कराया। कर्मचारियों की तरक्की, विकास और कल्याण से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से रखा गया।

गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

मुलाकात की शुरुआत में महासचिव डी. हांसदा और अध्यक्ष मनोरंजन महाली ने तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि कंपनी प्रबंधन विभिन्न लंबित मुद्दों पर ठोस निर्णय लेकर आगे बढ़ेगा। संघ के पदाधिकारियों ने प्रबंधन में किसी भी विषय पर कथित ढुलमुल रवैये को दूर करने तथा कंपनी में पूर्व से चली आ रही गुटबाजी को समाप्त करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सामूहिक भागीदारी से कंपनी को आगे बढ़ाने पर जोर

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कंपनी के विकास के लिए प्रबंधन, कर्मचारियों और अन्य संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक भागीदारी जरूरी है। संघ ने उम्मीद जताई कि नए तकनीकी निदेशक के कार्यकाल में उत्पादन, विकास और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष एम. महाली, महासचिव डी. हांसदा, कार्यकारिणी महासचिव सृजन टुडू, कार्यकारिणी महासचिव दामू नायक, कार्यकारिणी महासचिव हीरा टुडू, कोषाध्यक्ष सुधीर मुंडा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!