Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*करमा पर्व पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 40 टीमों ने लिया हिस्सा* 

चाईबासा: आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा की ओर से करमा पर्व के अवसर पर स्थानीय सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में शहीद राम भगवान केरकेट्टा करमा दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में चाईबासा के सातों अखाड़ों के अलावा रांची, जादूगोड़ा, जमशेदपुर, चक्रधरपुर, सीनी, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जगन्नाथपुर और आसपास के क्षेत्रों की कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हुंडरु रांची और कोल्हान टाइगर पुरुलिया के बीच खेला गया। पेनल्टी शूटआउट में पुरुलिया की टीम ने हुंडरु रांची को 3-2 से हराया। मैच का उद्घाटन झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सुनील प्रसाद साव ने किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इस मौके पर सुनील प्रसाद साव ने कहा कि करमा पर्व के अवसर पर यह आयोजन पिछले 42 वर्षों से लगातार होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ता है।

प्रतियोगिता के दूसरे चक्र में कांकुशी ने तेलंगाखुरी को पेनल्टी शूटआउट में 2-1, आयता ने इचापुर को 2-0 और पुलहातु ने चित्रो टोला को 3-0 से हराया। मेरी टोला ने मौदी टीम को मैदानी गोल से 2-0, मोसोडीह सीनी ने सोखाण्डी सीनी को पेनल्टी शूटआउट में 2-1, मंडलसाई चक्रधरपुर ने कुर्सी को 2-0 और पंपूरोड चक्रधरपुर ने टाटा गम्हरिया को 2-0 से हराया।

डोंगाकांटा मनोहरपुर और आनंदडीह खरसावां के बीच मैच नहीं हो सका, जिसके कारण मनोहरपुर की टीम को वॉकओवर देकर विजयी घोषित किया गया। जिलिंगदा ने बान टोला को हेड-टेल में, सीतारामडेरा टाटा ने घोड़ालिंग सीनी को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 और कोकचो ने जगन्नाथपुर को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया।

इसी तरह पठानमारा चक्रधरपुर ने रूंगसाई चक्रधरपुर को 1-0, टोंका टोला चक्रधरपुर ने सरजोमडीह को पेनल्टी शूटआउट में 3-2, भालुपानी ने नदीपार को हेड-टेल, संकोसाई जमशेदपुर ने कुडुख टाइगर मुंडादेव को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 और बिशुनपुर गुमला ने चरडीहा हाता को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया।

प्रतियोगिता के दूसरे चक्र के शेष मैच, अन्य मुकाबले और फाइनल मैच 26 सितंबर को शाम चार बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

आयोजन में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा तथा विशिष्ट अतिथि नगर परिषद चाईबासा के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, नगर परिषद चक्रधरपुर के अध्यक्ष सनी उरांव, उपायुक्त मनीष कुमार, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल देव बड़ाईक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी और केंद्रीय सरना समिति महिला मोर्चा रांची की अध्यक्षा एंजेल लकड़ा उपस्थित रहेंगी।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में संचू तिर्की, अनिल लकड़ा, सहदेव किस्पोट्टा, बाबूलाल बरहा, दुर्गा खलखो, लक्ष्मण बरहा, लालू कुजूर, महाबीर बरहा, अजीत कच्छप, पंकज खलखो, संजय नीमा, रोहित खलखो, बिष्णु मिंज, मिर्जा कच्छप, सुशील बरहा, आशीष खलखो, रोहित लकड़ा, चन्दन कच्छप, अनिल बरहा आदि का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!