Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासापश्चिमी सिंहभूमराजनीतिलोकल न्यूज़

26 सितंबर के लोक भवन मार्च को लेकर चाईबासा में कांग्रेस की तैयारी बैठक, 10 सदस्यीय समिति गठित

26 सितंबर के लोक भवन मार्च को लेकर चाईबासा में कांग्रेस की तैयारी बैठक, 10 सदस्यीय समिति गठित

चाईबासा: श्रीराम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित लोक भवन मार्च एवं प्रदर्शन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस भवन, चाईबासा में जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई।

सभी प्रखंडों और मंडलों से भागीदारी पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए सोनाराम सिंकु ने कहा कि 26 सितंबर के कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों और मंडलों से कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ तैयारी करने और कार्यकर्ताओं से अनुशासन के साथ रांची पहुंचने की अपील की।

जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि संगठन की ताकत जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता से दिखाई देती है। उन्होंने प्रखंड और मंडल स्तर पर कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की बात

पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चाम्पिया ने कहा कि जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर संगठन के कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने 26 सितंबर के कार्यक्रम के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की बात कही।

10 सदस्यीय तैयारी समिति गठित

बैठक में सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में 10 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया। समिति में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु, विजय सिंह सामड, वरीय कांग्रेसी कैरा बिरुवा और इम्तियाज खान को शामिल किया गया।

बैठक का संचालन चंद्रशेखर दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान ने किया।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

बैठक में मायाधर बेहरा, नितिमा बारी, त्रिशानु राय, सुरेश सावैयां, अविनाश कोड़ाह, प्रीतम बांकिरा, पुरुषोत्तम दास पान, रितेश तामसोय, मासुम रजा, अनुप्रिया सोय, राजेश शुक्ला, धनश्याम गागराई, संजीव प्रताप सिंहदेव, विजय लक्ष्मी सिंकु, नूतन बिरुवा, जया सिंकु, जम्बी कुदादा, राजेन्द्र कच्छप, इम्तियाज खान, शिवकर बोयपाई, संदीप सन्नी देवगम, रेंगो पुरती, विजय तिग्गा, चंद्रवती हेस्सा, पूर्ण चन्द्र कायम, संजय बिरुवा, इरशाद अहमद, प्रतिक कुमार, जगदीश सुंडी, नारायण सिंह पुरती, अजित कांडेयांग, सुनीता लकड़ा, हरिचरण कुम्हार, हरि राव, कृपा कुलडी, साकारी दोंगो, जय प्रकाश लागुरी, सुखलाल हेमब्रम, शैलेश गोप, राहुल पुरती, सोनाराम कोड़ाह, ललित दोराईबुरु, विजय सिंह सामड, सिकुर गोप, जादोराय मुंडरी, सीताराम गोप, चन्द्र भूषण बिरुवा, सुरेश चन्द्र सावैयां, सोमा पुरती, जनार्दन गोप, दिनेश प्रधान, मथुरा लागुरी, अदृश्य पुरती, अशोक मुंडरी, मनोज अब्राहम पुरती, मनोज लुगुन, यशवीर चाम्पिया, नेलन संजय होनहागा, मोरन सिंह दोराई, कृष्णा पाट पिंगुवा, गोरा सिंह पुरती, सुशील दास, शाहरुख अली, साईमन लागुरी और कुशल राज सावैयां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!