Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
JamshedpurPOTKAलोकल न्यूज़

हाता में खुला कल्पना मार्ट, एक ही छत के नीचे मिलेंगी जरूरत की कई चीजें

टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप हुआ मार्ट का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद

पोटका: हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को कल्पना मार्ट का शुभारंभ किया गया। पोटका क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी सोमेन मंडल ने विधि-विधान के साथ पूजनोत्सव कर मार्ट का उद्घाटन किया।

गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं

मार्ट के उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व मुखिया गणेश सरदार, उपेंद्र नाथ सरदार, चंचल हलधर, कैलाश पात्रो, मनोज राम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सोमेन मंडल को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

एक ही छत के नीचे मिलेगा जरूरी सामान

अतिथियों ने कहा कि कल्पना मार्ट के शुरू होने से आसपास के लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदने में सुविधा होगी। वहीं, सोमेन मंडल ने कहा कि अब लोगों को एक ही छत के नीचे उनकी जरूरत का सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

मार्ट के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!