Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासाशासन प्रशासनशिक्षा जगत

चाईबासा में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, 157 शिक्षकों में से 9 शिक्षकों का हुआ चयन

157 शिक्षकों के नामांकन की समीक्षा के बाद जिला स्तरीय समिति ने तीन श्रेणियों में किया चयन, प्रभावी नवाचारों को अन्य स्कूलों में अपनाने पर जोर

चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जिला इन्नोवेशन चैलेंज एवं चेंज मेकर स्पॉटलाइट के तहत नामांकित शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और साधनसेवियों के कार्यों की समीक्षा की गई। प्राथमिक कक्षाओं यानी कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की अधिगम सहभागिता बढ़ाने और विद्यालयी वातावरण में सुधार के लिए स्थानीय स्तर पर विकसित नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों का मूल्यांकन किया गया।

जिले में कुल 157 शिक्षकों ने विभिन्न नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर चेंज मेकर स्पॉटलाइट के लिए नामांकन कराया था। जिला स्तरीय समिति ने प्राप्त विवरण और कार्यों के मूल्यांकन के बाद तीन अलग-अलग श्रेणियों में कुल 9 शिक्षकों का चयन किया।

चयनित शिक्षकों में ‘कक्षा उत्प्रेरक’ श्रेणी से 3, ‘वेल वेंडिंग चैंपियन’ श्रेणी से 3 तथा कक्षा से बाहर की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के पठन-पाठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 शिक्षक शामिल हैं।

इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रभावी और नवाचारी प्रयासों को पहचान दिलाना तथा शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही सफल नवाचारों को जिले के अन्य विद्यालयों में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे शिक्षकों के प्रभावी प्रयासों को व्यापक स्तर पर साझा करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक और बेहतर वातावरण तैयार किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!