*पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने दिवंगत बैसागु कारवां के परिवार को दी आर्थिक सहायता के साथ खाद्यान्न*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव विधानसभा क्षेत्र के मझगांव प्रखंड अंतर्गत बालियापोसी पंचायत के गुड़गांव गांव में दिवंगत बैसागु कारवां के श्राद्धकर्म के अवसर पर शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहयोग के साथ खाद्यान्न प्रदान किया गया। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई की ओर से उनकी अनुपस्थिति में दुनिया कुम्हार और पंचायत प्रभारी मणीकर कुम्हार के माध्यम से परिवार को सहायता दी गई।
इस दौरान परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया।
बताया गया कि पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई पिछले कई वर्षों से मझगांव विधानसभा क्षेत्र सहित पश्चिमी सिंहभूम जिले के गरीब और असहाय परिवारों की मदद करते आ रहे हैं। क्षेत्र में किसी भी गरीब परिवार में दुखद घटना होने पर वे अपनी ओर से आर्थिक सहायता और खाद्यान्न उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं, ताकि संकट की घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिल सके।
उनकी ओर से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने का यह सिलसिला लगातार जारी है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में सहारा देना है।
पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने दिवंगत बैसागु कारवां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।




