कोल्हान

*झारखंड स्थापना दिवस पर नगर परिषद निकालेगी स्वच्छता मैराथन, 15 नवंबर को सुबह 7 बजे होगी दौड़*

चाईबासा: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर नगर परिषद चाईबासा की ओर से 15 नवंबर को स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का नाम ‘स्वच्छ चाईबासा, सुंदर चाईबासा’ और ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ रखा गया है।

नगर परिषद की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार मैराथन रविवार सुबह 7 बजे सदर अनुमंडल कार्यालय चाईबासा से शुरू होगी। दौड़ का समापन करणी मंदिर छठ घाट पर होगा। इसमें शहर के युवाओं, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है।

नगर परिषद के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

नगर परिषद की ओर से कहा गया है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए केवल प्रशासन का प्रयास काफी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। युवा शक्ति और सामूहिक प्रयास से चाईबासा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सकता है।

आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ यादगार बनाने के लिए सभी से इस मैराथन में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!