कोल्हान

*चाईबासा के चार छठ घाटों पर लगे हाईमास्ट लाइट, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया उद्घाटन*

चाईबासा: लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चाईबासा के विभिन्न छठ घाटों पर चार हाईमास्ट लाइट लगाए गए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश के अनुरोध पर मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश के बाद पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने त्वरित पहल करते हुए रिकॉर्ड समय में इन लाइटों को लगवाने की व्यवस्था कराई।

नवनिर्मित हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन 12 नवंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने किया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, सभी वार्ड पार्षद, चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय चौबे, नगर परिषद के कर्मचारी और शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि नदी किनारे होने वाले धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था जरूरी है। हाईमास्ट लाइट लगने से लोगों को काफी सुविधा होगी। झारखंड सरकार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में जनता के साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में भी विकास के काम जारी रहेंगे।

नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए घाटों पर बेहतर रोशनी की जरूरत थी। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त मनीष कुमार से अनुरोध किया था। उपायुक्त ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में व्यवस्था पूरी कराई। मंत्री दीपक बिरुवा द्वारा इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित करना शहर के लिए खुशी की बात है।

मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। हाईमास्ट लाइट लगने से छठ पूजा के साथ-साथ नदी किनारे आयोजित होने वाले अन्य सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी लोगों को सुविधा मिलेगी। नगर परिषद की ओर से पर्व के दौरान स्वच्छता, प्रकाश और सुरक्षा सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!