कोल्हान

*पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, कार्यकर्ताओं से मिले*

चाईबासा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

दौरे के दौरान मधु कोड़ा टोंटोपोसी और कोंटगर में आयोजित लक्ष्मी पूजा में शामिल हुए। उन्होंने पूजा में भाग लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद नोवामुंडी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना और गरीब अन्न योजना के लाभुकों से संबंधित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से प्राप्त की। इस दौरान सारंडा के महेंद्र महाकुड़ और भाजपा नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने आवास जोजो कैंप स्थित भाजपा नोवामुंडी मंडल नेत्री रानी करुवा के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद बालीझरन में भाजपा नोवामुंडी मंडल नेत्री बेबी मित्रा के आवास पर भी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।

दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं, सरकारी योजनाओं के लाभ और जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसंपर्क बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने की बात कही।

मधु कोड़ा के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने पर भी जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!