कोल्हान

गुवा सेल ओएचपी प्लांट में बंदर का हमला, महिला सप्लाई मजदूर की उंगली में काटा; अस्पताल में भर्ती

गुवा। सेल गुवा के ओएचपी (OHP) प्लांट में शनिवार को काम के दौरान एक महिला सप्लाई मजदूर पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। बंदर के काटने से महिला की उंगली में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल महिला को तत्काल सेल गुवा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।

घायल महिला की पहचान 45 वर्षीय रीमा कराई के रूप में हुई है। वह गुवा के कैलाश नगर की निवासी हैं। बताया जा रहा है कि रीमा कराई ओएचपी प्लांट में अपने काम में लगी हुई थीं। इसी दौरान अचानक एक बंदर वहां पहुंचा और उनकी उंगली में काट लिया।

घटना के बाद प्लांट परिसर में काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने प्लांट परिसर में बंदरों की बढ़ती समस्या और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

मजदूरों ने सेल प्रबंधन से मांग की है कि प्लांट परिसर में बंदरों के आतंक से बचाव के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!