Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*वेल्डन फ्यूचर एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव* 

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए विशेष राधा-कृष्ण वेशभूषा और रूप सज्जा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चे मनमोहक परिधानों में पहुंचे। इसके अलावा बच्चों ने झांकी सजावट, भजन-कीर्तन, नृत्य, कृष्ण कथा नाटक, दही-हांडी प्रतियोगिता और मटकी डेकोरेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जन्माष्टमी का त्योहार खुशियों और रंगों से भरा होता है। इसके माध्यम से बच्चों को कहानियों, गतिविधियों और खेलों के जरिए कृष्ण के बाल रूप और उनके संदेशों से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि इंसान को बिना फल की चिंता किए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए और हर परिस्थिति में सत्य तथा न्याय का मार्ग चुनना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी को जन्मोत्सव की बधाई दी।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में मनीष पूर्ति, पूनम रवानी, राखी देब महापात्रा, फिरोज खान, नामलेन पूर्ति, दीपा सिंह, खुशबू कुमारी, सोनाली बोस, अजीत गुप्ता, रेखा कुमारी, कंचन साहू, क्रिया हेम्ब्रम, रेशमा कुमारी, पूजा कुमारी, हिना कुमारी, कोमल वर्मा, खुशबू सिन्हा और पूजा साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!