Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*तीसरी झारखंड जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम का शानदार प्रदर्शन* 

चाईबासा: झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बोकारो जिले के चंदनकियारी में आयोजित तीसरी झारखंड जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की प्रतिभावान एथलीट यश्मिता कुमारी गोंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। यश्मिता ने 4.79 मीटर की छलांग लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

मझगांव प्रखंड के अधिकारी गांव की रहने वाली यश्मिता कुमारी गोंड वर्तमान में चंदनकियारी स्थित राज्य सरकार द्वारा संचालित एथलेटिक्स एक्सीलेंसी सेंटर में रहकर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से पश्चिमी सिंहभूम जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने प्रसन्नता जताई और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यश्मिता की उपलब्धि पर संघ की मुख्य संरक्षक जोबा माझी, संरक्षक जगत माझी एवं मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार एवं बलराज हिंदवार, महासचिव अजय कुमार नायक, संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग एवं अर्जुन महाकुड़, विजय वानरा, ओंकार महतो, संजीव बांहंदा, पूनम पिंगुवा, प्रीति, सह-सचिव लखिंदर, शिवा, बैगो, नरेंद्र, पवन, गुरु और मुन्ना सहित जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संघ ने उम्मीद जताई कि यश्मिता कुमारी गोंड सहित जिले के अन्य प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर पश्चिमी सिंहभूम का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!