पोटका के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाया उत्साह

पोटका:- पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रसूनचोपा में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा अरुण से लेकर प्रभात तक के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राधा-कृष्ण के विभिन्न रूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की माताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य मानस कुमार कर ने बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को संबोधित किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन किया गया। निर्णायक मंडली में श्रीमती सौदामानी बेरा, श्रीमती पोम्पा मंडल और श्रीमती मिताली मंडल शामिल थीं।
कक्षा अरुण के विजेता
कृष्ण रूप सज्जा में
प्रथम स्थान – भैया कृष्ण गोप
द्वितीय स्थान – भैया अंकित गुप्ता
तृतीय स्थान – भैया दिव्यांश बेरा
राधा रूप सज्जा में
प्रथम स्थान – बहन कीर्ति प्रधान
द्वितीय स्थान – बहन कीर्ति दास
तृतीय स्थान – बहन खुशी मंडल
कक्षा उदय के विजेता
कृष्ण रूप सज्जा में
प्रथम स्थान – भैया देवांश महाकुड़
द्वितीय स्थान – भैया गौरांग मंडल
तृतीय स्थान – भैया प्रणय कुमार सीट
राधा रूप सज्जा में
प्रथम स्थान – बहन श्रेया बारिक
द्वितीय स्थान – बहन रेशमी गोप
तृतीय स्थान – बहन श्रुति मंडल
कक्षा प्रभात के विजेता
कृष्ण रूप सज्जा में
प्रथम स्थान – भैया रियांश हांसदा
द्वितीय स्थान – भैया अंशु कुमार सीट
तृतीय स्थान – भैया कृष्ण महतो
राधा रूप सज्जा में
प्रथम स्थान – बहन दीपिका गोप
द्वितीय स्थान – बहन ईशा मंडल
तृतीय स्थान – बहन जयश्री खंडवाला
प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। बच्चों ने आकर्षक परिधानों में राधा और कृष्ण के स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया।




