मानगो: आशियाना अनंतारा में दुर्गापूजा पंडाल का भूमि एवं खूंटी पूजन संपन्न
पूजा के दौरान रोजाना सामूहिक पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, सोसाइटी के लोग मिलकर मनाएंगे दुर्गोत्सव

मानगो: एनएच-33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में आयोजित होने वाली दुर्गापूजा के पंडाल का रविवार को विधिवत भूमि एवं खूंटी पूजन संपन्न हुआ। पूजा में सोसाइटी के लोगों ने हिस्सा लिया और आगामी दुर्गोत्सव को लेकर तैयारियों की शुरुआत की।
कलश स्थापना से शुरू होगी सामूहिक पूजा
दुर्गापूजा कमिटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि आशियाना अनंतारा में कलश स्थापना के दिन से ही प्रत्येक दिन महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मां दुर्गा का पाठ किया जाता है। पूरे प्रांगण में विद्युत सज्जा की जाती है।
उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी से प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोसाइटी के लोग सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करने के साथ रात में भोजन भी करेंगे।
भूमि एवं खूंटी पूजन में शामिल हुए सोसाइटी के लोग
भूमि एवं खूंटी पूजन के अवसर पर विकास सिंह, डॉ. राम कुमार, राजकुमार सिंह, सूरज सिंह, लक्ष्मी सिंह, भगवान प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, ए.के. शर्मा, आर.के. शरण, अमोल महतो, अश्वनी कुमार, सुरेश रजक, रजनीश कुमार, विजय सिंह, अशेष कुमार, ए.के. सिंह, चंदेश्वर प्रसाद, आर.बी. मिश्रा, डी.एन. मिश्रा, तजिंदर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
महिलाओं में निशा सिंह, पूनम सिंह, खुशबू सिंह, रेनू सिंह, चंचल, राखी, रश्मि, निहारिका, रेशमा, कविता, डॉली, प्रीति सेनगुप्ता, मनोरमा, गीता, सुमन सहित सोसाइटी की अन्य महिलाएं शामिल हुईं।




