Jamshedpurजमशेदपुरसमाज सेवा

जमशेदपुर: पत्रकार एकता मंच ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण

सोपोडेरा में आयोजित कार्यक्रम में संस्था ने सामाजिक सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का लिया संकल्प

जमशेदपुर: पत्रकार एकता मंच कोल्हान की ओर से शुक्रवार को सोपोडेरा में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मां मनसा पूजा कमेटी, सोपोडेरा के सहयोग से किया गया। इस दौरान महिलाओं को साड़ी प्रदान कर संस्था की ओर से सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।

जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के महासचिव सुनील पांडे ने संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पत्रकार एकता मंच का प्रयास है कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक यथासंभव सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

वहीं, मंच के मुख्य संरक्षक गोविंद पति ने कहा कि संस्था अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए इस तरह के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

मंच के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में संरक्षक अन्वेष अम्बस्ट एवं राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष शहजाद खान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, सलाहकार बृज किशोर ठाकुर एवं मनोरंजन सिन्हा, सह सचिव राकेश पात्रो, वरीय सदस्य सुनील वर्मा, कोल्हान सह प्रभारी विकास कुमार सिन्हा, संगठन सचिव सुरजन कुमार सिंह, संजीत कुमार, राहुल कुमार तथा मां मनसा पूजा कमेटी के संयोजक सपन करुआ समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!