घाटशिलाराजनीति

घाटशिला: स्वारित राज शुक्ला बने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष, बीरसिंह देवगम को लगातार चौथी बार जिला महासचिव की जिम्मेदारी

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

घाटशिला: जनता दल (यूनाइटेड) के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष के रूप में स्वारित राज शुक्ला को मनोनीत किया गया है। वहीं बीरसिंह देवगम को लगातार चौथी बार पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार

प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वारित राज शुक्ला ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और जनता दल (यूनाइटेड) की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

स्वारित राज शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!