Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासापश्चिमी सिंहभूमराजनीति

चाईबासा: MMDR संशोधन कानून के विरोध में झामुमो का जिले के सभी प्रखंडों में धरना

प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, संशोधन कानून वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने की बात

चाईबासा: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन कानून 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की ओर से शनिवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना के बाद संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। झामुमो नेताओं के अनुसार, विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

सदर प्रखंड में मंत्री समेत पार्टी नेताओं ने लिया हिस्सा

सदर प्रखंड में आयोजित धरना में भू-राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला संगठन सचिव मानाराम कुदादा, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, केंद्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सदर प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी और प्रखंड प्रमुख मंजु देवगम शामिल हुए।

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर झारखंडवासियों का अधिकार है और इसे छीनने नहीं दिया जाएगा।

जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि उनके अनुसार खनिज सेस से मिलने वाली राशि प्रभावित होने पर मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन तथा 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी राज्य सरकार की योजनाओं पर असर पड़ सकता है। उन्होंने संशोधन कानून को राज्यों के अधिकारों से जुड़ा विषय बताते हुए कानून वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग

झामुमो की ओर से बताया गया कि राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में 25 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय की नौ सदस्यीय संविधान पीठ द्वारा मिनरल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड मामले में दिए गए निर्णय को लागू करने की मांग की गई है।

विभिन्न प्रखंडों में ये नेता रहे मौजूद

तांतनगर में विधायक निरल पुरती, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, प्रखंड अध्यक्ष जवाहर बोयपाई और प्रमुख चांदमनी सिरका शामिल हुए। सोनुवा और गोइलकेरा में विधायक जगत माझी, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला संगठन सचिव विनय प्रधान, सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा और सचिव अघना कन्डुलना मौजूद रहे।

चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव, केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, प्रखंड सचिव ताराकान्त सिजुई और नगर अध्यक्ष वसीम अकरम ने हिस्सा लिया। बंदगांव में जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुण्डरी, केंद्रीय सदस्य मिथुन गागराई, प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्बरोम और सचिव सुनील लागुरी मौजूद रहे।

मंझारी में जिला संगठन सचिव चन्द्रमोहन बिरुवा और प्रखंड अध्यक्ष लाला राउत, कुमारडुंगी में जिला उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण पिंगुवा और सचिव महेश दास तथा मझगांव में जिला संयुक्त सचिव मो. मोजाहिद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलवर हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा और प्रखंड प्रमुख पूनम जेराई धरना में शामिल हुए।

जगन्नाथपुर में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंकु, नवाज हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र तिरिया, सचिव आनन्द करोवा और मंजीत कोड़ा मौजूद रहे। नोवामुंडी में जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, अशोक दास, जिला संगठन सचिव वृन्दावन गोप, व्यवसायी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम, सचिव आलोक तोपनो, नितेश माधव कारवा, हरिवंश राम, विपिन पुरती और लक्ष्मी सुरेन शामिल हुए।

मनोहरपुर में जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान और प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव, आनंदपुर में जिला संयुक्त सचिव वान्दना उरांव, प्रखंड अध्यक्ष सिलविरियुस तिर्की और सचिव राजू सिंह तथा गुदड़ी में जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़ और सचिव विलसन बारजो मौजूद रहे।

खूंटपानी में जिला संयुक्त सचिव कान्डे बिरसा तियु, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, सचिव प्राण सिंह लेयांगी, डिम्बू तियु और शीला जामुदा तथा झींकपानी में जिला संयुक्त सचिव हरिलाल करजी, प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली और सचिव जगदीश अल्डा शामिल हुए।

हाटगम्हरिया में जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष जुन्डिया सिंकु, सचिव लादुरा लागुरी, प्रखंड प्रमुख प्रमिला पाट पिंगुवा और महिला मोर्चा जिला सचिव सुमित्रा सिंकु मौजूद रहीं। टोंटो में जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह तुविड और सचिव राज नारायण तुविड समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!