Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

टाटानगर में RPF-GRP की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

जमशेदपुर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

18 अगस्त 2026 की सुबह मंडल सुरक्षा आयुक्त, RPF चक्रधरपुर मंडल एवं रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में RPF टाटा और GRP टाटा की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्ती एवं चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर टीम ने चार युवकों को पकड़कर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश दास उर्फ तिग्गी (38 वर्ष), रोहित लोहार उर्फ छोटू (26 वर्ष), शेख रमजान (19 वर्ष) और शेख मुबारक (26 वर्ष) के रूप में हुई है। इनमें प्रकाश दास और रोहित लोहार टाटानगर रेलवे स्टेशन के आसपास के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि शेख रमजान और शेख मुबारक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रकाश दास उर्फ तिग्गी को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। चारों आरोपी आपस में मिलकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरी कार्रवाई RPF के ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई।

RPF और GRP की इस संयुक्त कार्रवाई से रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से स्टेशन और ट्रेन में अपने मोबाइल एवं सामान के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!