Jamshedpur

संपत्ति विवाद में पोते ने दादी पर किया हमला, टीएमएच में इलाज के दौरान मौत

चांडिल: नीमडीह थाना क्षेत्र के स्टेशन बस्ती स्थित शिवपुरी कॉलोनी में रविवार को संपत्ति विवाद को लेकर 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पूर्व एएनएम सुप्रित्रि रानी मजूमदार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जमीन और रुपये-पैसे को लेकर परिवार में कई वर्षों से विवाद चल रहा था।

बताया गया कि रविवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच दादी और उनके पोते विक्की मजूमदार के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान विक्की ने तेजधार हथियार से दादी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पोता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नीमडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से चश्मा, लाठी समेत कुछ सामान मिले हैं।

स्थानीय महिलाओं ने गोली चलने जैसी आवाज सुनने की बात कही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!